आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा में कई बार दिग्गज नेता भी फर्क नहीं कर पाते हैं। चूंकि, दोनों के लुक्स कुछ-कुछ मिलते हैं, इसलिए समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद जया बच्चन भी उन्हें सही नाम से नहीं पुकार पाती हैं।
यह खुलासा सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि बच्चन उन्हें राजद नेता मनोज झा के नाम से पुकारती हैं। दरअसल, शुक्रवार (चार मार्च, 2022) को यह सामने आया कि दोनों नेताओं के एक जैसे लुक्स होने की वजह से लोगों को उन्हें पहचानने में दिक्कत होती है।
आप के राज्यसभा सांसद ने मनोज झा को टैग करते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, “यहां तक कि हम यह भी नहीं समझ पा रहे हैं कि लोगों को यह इतना भ्रमित करने वाला क्यों लगता है?”
सिंह ने आगे कहा कि सपा सांसद जया बच्चन उन्हें मनोज बुलाती हैं, जबकि मनोज उनके द्वारा संजय कहलाते हैं। गहरी दोस्ती ऐसी होनी चाहिए कि लोग उनके बीच अंतर करने में असफल हों। आप सांसद ने यह टिप्पणी एक सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए की।
49 वर्षीय सिंह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं, जबकि 54 साल मनोज झा का नाता बिहार से है।
The post संजय सिंह और मनोज झा में फर्क नहीं कर पाते कई दिग्गज, AAP नेता बोले- SP सांसद जया बच्चन मुझे बुलाती हैं RJD नेता के नाम से appeared first on Jansatta.
from राष्ट्रीय – Jansatta https://ift.tt/A7clVOJ
No comments:
Post a Comment