Friday, December 10, 2021

लड़के की मां ब्राह्मण है- यह जानते ही लालू ने बेटी मीसा की शादी से कर दिया था इनकार- ईसाई लड़की से तेजस्वी की शादी पर भड़के साधू यादव ने खोली पोल

राजद प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) दिल्ली के सैनिक फार्म में अपने बचपन की दोस्त के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर उनके मामा साधु यादव (Sadhu Yadav) भड़क गए हैं। तेजस्वी यादव ने क्रिश्चियन कम्युनिटी से आने वाली गर्लफ्रेंड राशेल एलेक्सिस से शादी की। इस बात को लेकर उनके मामा साधु यादव पूरे गुस्से में हैं कि भांजे ने क्रिश्चियन लड़की से शादी कैसे कर ली। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी ने क्रिश्चियन लड़की से शादी कर माथे पर कलंक लगा दिया है। यदुवंशी समाज इसे स्वीकार नहीं करता है।

वोट बनाम यादव समाज: साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी की इस शादी से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरा समाज कलंकित हुआ है। उन्होंने कहा कि लालू जी बिहार के 21 परसेंट यादव के भरोसे सत्ता में बने रहे थे, लेकिन अब वही यादव समाज तेजस्वी यादव को बायकाट करेगा। तेजस्वी को वोट तो यादव समाज का चाहिए, लेकिन जब विवाह की बात आई तो समाज के बाहर की लड़की से शादी कर लिया।

उन्होंने कहा कि यादव समाज में लड़की की कमी हो गई थी क्या? जो तेजस्वी ने ईसाई धर्म की लड़की से शादी की। तेजस्वी को अब चंडीगढ़ और केरल में जाकर क्रिश्चियन समाज के लोगों से वोट मांगना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मीसा भारती के विवाह को लेकर एक किस्सा साझा किया।

मीसा की शादी से किया इंकार: तेजस्वी के विवाह से भड़के साधु यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मीसा भारती के लिए हम लोगों ने राजस्थान के अलवर में एक लड़का देखा था। हुकुमदेव नारायण यादव जब कपड़ा मंत्री थे तो उनके पीए सतपाल यादव से मीसा की शादी को लेकर हमारी बात हुई थी। अलवर का एक लड़का जिसका विशाल यादव नाम था, काठमांडू में उसकी 4 फैक्ट्रियां थी और उस उड़के को हम लोगों ने पसंद किया था। शाही परिवार था, लेकिन प्रेम गुप्ता ने बता दिया कि लड़के की मां ब्राह्मण है तो इस वजह से लालू यादव ने शादी नहीं की। लालू यादव ने कुल खानदान को हमेशा ध्यान में रखा तो तेजस्वी की शादी में इतनी बड़ी गलती कैसे की। (यह भी पढ़ें – Relationship Tips: विक्की- कैटरीना की तरह आप भी अपने हैप्पी मैरिड लाइफ की यूं करें शुरुआत, जानिए)

यादव समाज किसी का बंधुआ नहीं: साधु यादव ने कहा कि लालू यादव ने अपनी बेटियों की शादी में कुल खानदान सब देखा। लड़के की मां ब्राह्मण थी इसी वजह से लालू जी खगोल के एक गरीब परिवार में मीसा की शादी की। साधु ने कहा कि तेजस्वी ने अपने समाज और अपने धर्म में शादी नहीं की। अपनी जात की लड़की से शादी नहीं की। इस बात के लिए यादवों में काफी गुस्सा है। ऐसी क्या खासियत थी कि उसने क्रिश्चियन लड़की से शादी की है। यादव समाज इसका पूर्ण बहिष्कार करेगा। यादव समाज किसी का बंधुआ नहीं है। (यह भी पढ़ें – 100 करोड़ है रविंद्र जडेजा की नेटवर्थ; किले से कम नहीं 4 मंजिला घर, देश भर में कई अचल संपत्तियों के भी हैं मालिक)

रेचेल ने अपनाया हिन्दू धर्म: न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक राजद सुप्रीमो लालू यादव की पुत्रवधु रेचेल एलेक्सिस अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी। बताया जा रहा है कि शादी के ठीक पहले कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्होंने हिंदू धर्म को अपना लिया है। रेचेल ने अपना नया नाम राजेश्वरी यादव कबूल किया है। हालांकि रेचेल के हिन्दू धर्म अपनाने को लेकर लालू के परिवार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

The post लड़के की मां ब्राह्मण है- यह जानते ही लालू ने बेटी मीसा की शादी से कर दिया था इनकार- ईसाई लड़की से तेजस्वी की शादी पर भड़के साधू यादव ने खोली पोल appeared first on Jansatta.



from राष्ट्रीय – Jansatta https://ift.tt/31TkWSN

No comments:

Post a Comment

Monkeypox In India: केरल में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा केस, दुबई से पिछले हफ्ते लौटा था शख्स

monkeypox second case confirmed in kerala केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दुबई से प...