Wednesday, December 8, 2021

धूमधाम से मनाया जाएगा मुकेश अंबानी के पोते ‘पृथ्वी’ का पहला जन्मदिन, 120 मेहमानों को दिया न्योता, ये बड़े चेहरे शामिल

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी का 10 दिसंबर को पहला जन्मदिन मनाया जायेगा। बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोक़ा अंबानी के बेटे पृथ्वी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था। शुक्रवार को मनाए जाने वाले जन्मदिन पार्टी को लेकर अंबानी परिवार ने कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की हैं।

पार्टी में आने वाले मेहमान: बता दें कि पृथ्वी का बर्थडे जामनगर (गुजरात) में अंबानी के फार्महाउस पर ग्रैंड तरीके से मनाने की खबरें हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस जन्मदिन पार्टी में 120 मेहमानों को न्यौता दिया गया है। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, पार्थ जिंदल और खेल जगत की हस्तियों में सचिन तेंदुलकर और ज़हीर खान शामिल हैं। वहीं सिंगर अरिजीत सिंह पृथ्वी अंबानी के बर्थडे पर परफॉर्म करेंगे।

कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन: इस मौके पर अंबानी परिवार द्वारा 50,000 ग्रामीणों को खाना खिलाया जायेगा। इसके अलावा आस-पास के अनाथालयों को उपहार दान किया जायेगा। कोरोना महामारी के लिहाज से यह एक ‘पूरी तरह से क्वारंटाइन बबल पार्टी’ होगी। साथ ही जारी किये गये आधिकारिक प्रोटोकॉल का पालन होगा।

अंबानी के डॉक्टर करेंगे मॉनिटर: अंबानी परिवार की तरफ से जारी किय़े गए एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सभी मेहमानों का डबल टीकाकरण किया जाना जरूरी है। सभी मेहमानों का मुंबई में 7 दिसंबर से दैनिक परीक्षण किया जाएगा। इन परीक्षणों का समन्वय हमारी टीम द्वारा किया जाएगा। बता दें कि मेहमानों की रिपोर्ट को रोजाना अंबानी के डॉक्टर मॉनिटर करेंगे।

निगेटिव पाये जाने के बाद उन्हें अंबानी द्वारा बुक की गई प्राइवेट जेट से उन्हें जामनगर ले जाया जाएगा और जन्मदिन के समय तक हर किसी को क्वारंटीन करके रखा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार अतिथियों के भोजन के लिए थाइलैंड और इटली से कैट्रेस बुलाया गया है। यहां आने के बाद उस क्रू की पूरी तरह से कोरोना की जांच की जाएगी और उसे क्वारंटीन किया जाएगा। रिपोर्ट सही होने पर ही उनसे अतिथियों के लिए भोजन बनवाया जाएगा।

The post धूमधाम से मनाया जाएगा मुकेश अंबानी के पोते ‘पृथ्वी’ का पहला जन्मदिन, 120 मेहमानों को दिया न्योता, ये बड़े चेहरे शामिल appeared first on Jansatta.



from राष्ट्रीय – Jansatta https://ift.tt/31M2iw5

No comments:

Post a Comment

Monkeypox In India: केरल में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा केस, दुबई से पिछले हफ्ते लौटा था शख्स

monkeypox second case confirmed in kerala केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दुबई से प...