Thursday, November 25, 2021

UP Election and Politics Live: सपा औऱ AAP में भी चल रही सीटों के बंटवारे की बात, क्या ओवैसी भी आएंगे साथ?

State Politics and Election Updates: उत्तर प्रदेश में भाजपा से टक्क्रर लेने के लिए समाजवादी पार्टी ने छोटे-छोटे दलों की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पहले ओपी राजभर के साथ समझौता और अब आम आदमी पार्टी के साथ भी बातचीत चल रही है। जानकारी के मुताबिक शहरी सीटों के बंटवारे की बात चल रही है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश में AAP के चुनाव प्रभारी संजय सिंह के बीच बातचीत के बाद अटकलों का बाजार गर्म है। इस बारे में संजय सिंह ने कहा था कि गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने आगे गठबंधन की बात से इनकार भी नहीं किया था। उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया था।

उधर ओपी राजभर ने बड़ा बयान दिया और कहा कि AIMIM प्रमुख भी सपा के साथ आ सकते हैं। उनके लिए दरवाजे खुले हैं लेकिन 100 सीटों की मांग को छोड़ना होगा। 100 सीटें उन्हें कोई नहीं देगा।

The post UP Election and Politics Live: सपा औऱ AAP में भी चल रही सीटों के बंटवारे की बात, क्या ओवैसी भी आएंगे साथ? appeared first on Jansatta.



from राष्ट्रीय – Jansatta https://ift.tt/3cR9TMc

No comments:

Post a Comment

Monkeypox In India: केरल में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा केस, दुबई से पिछले हफ्ते लौटा था शख्स

monkeypox second case confirmed in kerala केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दुबई से प...