Sunday, September 26, 2021

यूएस में स्नेहा दुबे से जबरन बाइट लेना चाहती थीं रिपोर्टर, राजनयिक ने दिखाया बाहर का रास्ता

संयुक्त राष्ट्र महासभा(UNGA) में पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ गलत बयानबाजी और कश्मीर का राग अलापने पर देश की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने करारा जवाब दिया है। तब से ही 2012 बैच की भारत की विदेश सेवा अधिकारी स्नेहा दुबे की खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में निजी न्यूज चैनल आजतक की रिपोर्टर अंजना ओम कश्यप जब स्नेहा दुबे का रिएक्शन लेने पहुंची तो उन्होंने कुछ भी ना बोलते हुए उन्हें बाहर का जाने के लिए इशारा कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि अंजना ओम कश्यप ने स्नेहा दुबे से कहा कि, ‘आज गर्व की बात है, जिस तरह से पाकिस्तान को आपने जवाब दिया, उसके बाद आज आपको पूरा देश सुनना चाहता है। वैसे आपके लिए ये रूटीन काम हैं, लेकिन ये बड़ी चीज है।’ इसपर स्नेहा दुबे ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि, जो हमें बोलना था, वो मैंने बोल दिया है…(और फिर विनम्रता के साथ बाहर जाने का इशारा किया)।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। @divyaanshwho ने वीडियो को शेयर कर लिखा कि, संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रतिनिधि स्नेहा दुबे ने अंजना ओम कश्यप को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा क्योंकि उन्होंने बिना आधिकारिक अनुमति के कमरे में प्रवेश करके प्रोटोकॉल तोड़ा था।

वहीं एक ट्विटर यूजर @MJ_007Club ने लिखा कि, बाहर का रास्ता दिखाकर स्नेहा ने सही किया। सभी अधिकारी बिना अनुमति के प्रेस वार्ता नहीं कर सकते। एक और यूजर @Puneetkathpali1 ने लिखा कि, हां, भारतीय राजनयिक अच्छी तरह प्रशिक्षित होते हैं। वे जानते हैं कि कब बयान देना है और कब चुप रहना है।

स्नेहा दुबे ने रखा भारत का मजबूती से पक्ष: दरअसल पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने UNGA में कश्मीर का राग अलापा तो भारतीय राजनयिक स्नेहा दुबे ने राइट टू रिप्लाई किया। और जवाब दिया कि, पाकिस्तान का इतिहास रहा है कि वो आतंकवादियों को समर्थन देता रहा है। पाकिस्तान ने यूएन के मंच पर फिर से झूठ का सहारा लेते हुए भारत के खिलाफ गलत बयानबाजी की है। स्नेहा दुबे ने कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बताया।

The post यूएस में स्नेहा दुबे से जबरन बाइट लेना चाहती थीं रिपोर्टर, राजनयिक ने दिखाया बाहर का रास्ता appeared first on Jansatta.



from राष्ट्रीय – Jansatta https://ift.tt/3AI7YnL

No comments:

Post a Comment

Monkeypox In India: केरल में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा केस, दुबई से पिछले हफ्ते लौटा था शख्स

monkeypox second case confirmed in kerala केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दुबई से प...