Wednesday, February 2, 2022

देश में बन गए दो हिंदुस्तान, लोगों में बढ़ी खाई : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 2021 में तीन करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है। पचास साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज देश में है। वे बुधवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में शमिल हुए। उधर राज्यसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ योजना पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया की बात की, लेकिन जो रोजगार हमारे युवाओं को मिलना चाहिए, वह नहीं मिला और जो था, वह गायब हो गया।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में इस समय दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। इनमें एक अमीरों का हिंदुस्तान और दूसरा गरीबों का हिंदुस्तान है। इन दो हिंदुस्तानों के बीच खाई बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं था। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान के 84 फीसद लोगों की आमदनी घटी है और वे तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी ने दावा किया है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के स्तर से बाहर निकाला गया था और वर्तमान सरकार ने 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी रेखा में डाल दिया।

उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ वाले छोटे और मध्यम उद्योगों को केंद्र सरकार ने खत्म कर दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपने असंगठित क्षेत्र को खत्म कर दिया, अगर आप उनकी मदद करते, तो निर्माण क्षेत्र (मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर) तैयार हो सकता था। इन लोगों की मदद से आप निर्माण क्षेत्र बना सकते थे, उनको आपने खत्म कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आप यह मत सोचें कि जिस गरीब हिंदुस्तान को आप बना रहे हैं, वह चुप बैठा रहेगा। यह चुप नहीं बैठा रहेगा। इस हिंदुस्तान को दिख रहा है कि आज 100 सबसे अमीर लोगों के पास देश के 55 करोड़ लोगों से ज्यादा जायदाद है। उन्होंने दावा किया कि असंगठित क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ लागू हो ही नहीं सकता है, इस क्षेत्र को केंद्र सरकार ने बर्बाद कर दिया गया है। उन्होंने दो उद्योगपतियों के घराने का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना के समय कई बहुरूप आते हैं, लेकिन ‘डबल ए वैरिएंट’ है, जो देश की अर्थव्यवस्था में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देश में आज है। इस सरकार ने असंगठित क्षेत्र और छोटे कारोबारों पर हमला किया। नोटबंदी और गलत तरीके से जीएसटी लागू करके आक्रमण किया गया है।

The post देश में बन गए दो हिंदुस्तान, लोगों में बढ़ी खाई : राहुल appeared first on Jansatta.



from राष्ट्रीय – Jansatta https://ift.tt/nwZgoaVGN

No comments:

Post a Comment

Monkeypox In India: केरल में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा केस, दुबई से पिछले हफ्ते लौटा था शख्स

monkeypox second case confirmed in kerala केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दुबई से प...