पोस्ट ऑफिस की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी सिर्फ इंडीविजुअल्स के लिए ही नहीं बल्कि ज्वाइंट पॉलिसी भी करती है। जिसमें एक ही प्रीमियम पर दो लोग एक साथ कवर हो सकते हैं। वास्तव में यह पॉलिसी खासकर पति और पत्नी के लिए है। जिसे युगल सुरक्षा योजना नाम दिया गया है। जिसमें 20 हजार रुपए से लेकी 50 लाख रुपए का सम एश्योर्ड लिया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पॉलिसी को 45 की उम्र से ज्यादा के लोग नहीं अवेल कर सकते हैं। वैसे इस योजना को 21 साल का कोई भी युगल ले सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस पॉलिसी के बारे में।
किन लोगों के लिए यह पॉलिसी
युगल सुरक्षा पॉलिसी को केंद्र सरकार से पूरी तरह से सुरक्षा मिली हुई है। साथ ही मैच्योरिटी के बाद बोनस भी मिलता है, जोकि केंद्र सरकार की ओर से तय किया जाता है। इस योजना को केंद्र सरकार, राज्य सरकार या सेमी गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन में काम करने वाले लोग ले सकते हैं। इनके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर, मैनेजमेंट कंसल्टेंट, सीए, वकील और बैंक में काम करने इंप्लॉई भी इस पॉलिसी को अवेल कर सकते हैं। वहीं मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान में काम करने वाले लोग भी इस पॉलिसी का फायदा ले सकते हैं।
पॉलिसी की विशेषताएं
- बोनस के साथ बीमा राशि की सीमा तक दोनों पति-पत्नी को जीवन बीमा।
- न्यूनतम बीमा राशि 20,000 रुपए और अधिकतम 50 लाख लाख रुपए।
- जीवनसाथी के प्रवेश पर न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष।
- 3 साल बाद लोन की सुविधा।
- पति या पत्नी या मुख्य पॉलिसी धारक की मृत्यु की स्थिति में जीवित बचे लोगों में से किसी को मृत्यु लाभ का भुगतान किया जाता है।
- अंतिम घोषित बोनस- 58 रुपए प्रति 1000 रुपए प्रति वर्ष।
- प्रीमियम हर महीने, तीन महीने पर, छमाही या सालाना भर सकता है।
- पॉलिसी को कम से कम 5 साल और अधिकतम 20 साल के लिए लिया जा सकता है।
प्रीमियम का कैलकुलेशन समझे
अगर कोई व्यक्ति 30 साल का है और उसकी पत्नी 28 साल की है और 20 साल के लिए 10 लाख रुपए सम एश्योर्ड की युगल सुरक्षा पॉलिसी लेते हैं तो उन्हें 20 साल तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा। अगर वो मंथली प्रीमियम का ऑप्शन चूज करते हैं तो उन्हें इसके लिए पहले साल 4392 रुपए प्रति माह प्रीमियम का भुगतान करना होगा, जबकि दूसरे साल 4,297 रुपए प्रति माह प्रीमियम देना होगा। पहले साल प्रीमियम ज्यादा होने की वजह है जीएसटी का ज्यादा होना। इस तरह से 20 साल में कुल प्रीमियम 10.30 लाख रुपए भरना होगा।
कितनी मिलता है रिटर्न
मैच्योरिटी के बाद 10 लाख रुपए के सम एश्योर्ड के साथ 10.40 लाख रुपए का बोनस भी दिया जाएगा। यानी 20 साल के बाद पॉलिसीधारक को 20.40 लाख रुपए मिलेंगे। इस पॉलिसी में डेथ बेनिफिट भी शामिल है। पॉलिसी लेने के दो, 5 या 15 साल के बाद आपके जीवन साथी की मौत हो जाती है तो दूसरे पार्टनर को सम एश्योर्ड के साथ जितने साल पॉलिसी चली है उसी के हिसाब से बोनस दिया जाता है। मान लीजिए 5 साल के बाद पार्टनर की मौत हो जाती है तो दूसरे को 10 लाख रुपए का सम एश्योर्ड और 5 साल का बोनस 2.60 लाख रुपए मिलेंगे।
The post Yugal Suraksha Yojana : एक ही प्रीमियम पर पति और पत्नी को मिलेगा इंश्योरेंस कवर, मिलती है लोन की सुविधा appeared first on Jansatta.
from राष्ट्रीय – Jansatta https://ift.tt/3uOvq0s
No comments:
Post a Comment