Sunday, October 10, 2021

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- अपने घर के लड़के-लड़कियां दूसरे मतों में कैसे चली जाती हैं? दी नसीहत- बच्चों को धर्म का आदर करना सिखाएं

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर धर्मांतरण पर बोलते हुए कहा है कि हिन्दू अपने बच्चों को धर्म का आदर करना सिखाएं। ताकि वो दूसरे धर्मों में ना जाएं। इसके साथ ही आरएसएस प्रमुख ने कहा कि समाज शैली में बदलाव लाने पर भारत फिर से विश्वगुरु बन सकता है।

भागवत रविवार को उत्तराखंड में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये बातें कही। परिवार प्रबोधन कार्यक्रम भागवत ने हिन्दू धर्म, परिवार, संस्कार और धर्मांतरण को लेकर कई बातें कही। उन्होंने कहा कि शादी के लिए दूसरे धर्म अपनाने वाले हिंदू गलत कर रहे हैं। यह छोटे स्वार्थ के लिए हो रहा है, क्योंकि हिंदू परिवार अपने बच्चों को अपने धर्म और परंपराओं का आदर करना नहीं सीखा रहे हैं।

आरएसएस प्रमुख ने कहा- “कैसे मातंतरण होता है? अपने घर की लड़कियों दूसरे मतों में कैसे चली जाती है? छोटे छोटे स्वार्थों के कारण। विवाह करने के लिए। मतांतरण करने वाले गलत हैं, लेकिन क्या हमारे बच्चे, हम ही तैयार नहीं करते”?

उत्तराखंड के हल्द्वानी में उन्होंने आरएसएस कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमको इसका संस्कार घर में देना पडेगा। अपने धर्म के प्रति गौरव, पूजा के प्रति आधार। उसके लिए प्रश्न आएंगे तो उत्तर देना। कन्फ्यूज नहीं होना है। उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है, लेकिन जब हम आरएसएस के कार्यक्रम आयोजित करते हैं, तो हमें केवल पुरुष ही दिखाई देते हैं। अब अगर हम पूरे समाज को संगठित करना चाहते हैं तो इसमें 50 फीसदी महिलाएं होनी चाहिए।

भागवत ने कहा कि भारतीयों ने हमेशा अपनी संपत्तियों को दूसरों के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि मुगलों के आने तक भारत के पास बहुत संपत्ति थी। उन्होंने कहा- “पहली शताब्दी से 17वीं शताब्दी तक – देश की मुगल लूट शुरू होने से पहले – भारत आर्थिक रूप से दुनिया का सबसे समृद्ध देश था। इसलिए इसे सोने की चिड़िया कहा जाता था”।

आरएसएस प्रमुख ने माता-पिता को ओटीटी से भी सावधान रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म हर तरह की चीजें दिखाते हैं। मीडिया में जो आता है वह इस परिप्रेक्ष्य में नहीं है कि बच्चों के लिए और हमारी मूल्य प्रणाली के लिए क्या अच्छा होगा। हमें अपने बच्चों को सिखाना होगा कि घर पर क्या देखना है और क्या नहीं।

भारतीय परिवार व्यवस्था के गुणों की प्रशंसा करते हुए भागवत ने कहा कि पश्चिम, हमारी परिवार व्यवस्था का अध्ययन कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इन मूल्यों को नष्ट करने के लिए काम करने वाली ताकतें भी थीं। लोगों को गुलाम बनाए रखने के लिए, पश्चिम ने चीन को अफीम भेजा। युवक को अफीम की लत लग गई और फिर पश्चिम ने चीन पर राज किया। हमारे देश में भी ऐसा हो रहा है। जब आप ड्रग के मामले देखेंगे और ये दवाएं कहां से आ रही हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि यह कहां से और क्यों आ रही है। और इससे किसे फायदा हो रहा है।

धर्मांतरण पर मोहन भागवत का बयान ऐसे समय में आया है, जब कई भाजपा शासित राज्यों ने लव जिहाद या शादी के लिए धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून ले आए। समझा जाता है कि इन कानूनों को आरएसएस के दबाव में लाया गया है।

The post RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- अपने घर के लड़के-लड़कियां दूसरे मतों में कैसे चली जाती हैं? दी नसीहत- बच्चों को धर्म का आदर करना सिखाएं appeared first on Jansatta.



from राष्ट्रीय – Jansatta https://ift.tt/3oK2eGS

No comments:

Post a Comment

Monkeypox In India: केरल में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा केस, दुबई से पिछले हफ्ते लौटा था शख्स

monkeypox second case confirmed in kerala केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दुबई से प...