Sunday, October 3, 2021

दीपेंद्र हुड्डा के साथ हुई धक्का मुक्की पर बिफरीं प्रियंका गांधी, पुलिसकर्मियों से कहा- जाकर अपने मंत्रियों और अफसरों से कह दो, तुम्हारे प्रदेश में नहीं होगा, इस देश में है कानून

रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मचे बवाल के बाद सियासी माहौल गरम हो गया है। इस बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जाने के लिए रविवार देर रात लखनऊ पहुंची थीं। जहां से वो लखीमपुर जाने वाले थीं। लेकिन उन्हें सीतापुर के हरगांव में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी पुलिस पर बरसती नजर आईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल प्रियंका गांधी कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ लखीमपुर जाना चाह रही थीं। लेकिन प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया। आरोप है कि पुलिसवालों ने उन्हें रोकने के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। इसी को लेकर प्रियंका गांधी ने पुलिसकर्मियों पर अपना गुस्सा निकाला।

प्रियंका गांधी वायरल हो रहे वीडियो में कह रही हैं कि, “छूकर देखो मुझे, तुम्हारे प्रदेश में नहीं होगा, लेकिन कानून है इस देश में। हमें हिरासत में लेना है तो लो, लेकिन इस तरह जबरदस्ती के साथ नहीं। जाकर अपने अफसरों और मंत्रियों कह दो।”

एक और वीडियो में प्रियंका गांधी कहती दिख रही है कि, “मुझे वारंट दिखाओ, अगर आपके पास नहीं है तो कोई हक नहीं है हमें रोकने का। क्या समझ रखा है, लोगों को मार सकते हो, किसानों को कुचल सकते हो, तो समझ रखा है कि हमें भी रोक लोगे।

बता दें कि इस नोकझोंक के बाद प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और लखीमपुर नहीं जाने दिया।

मालूम हो कि, लखीमपुर खीरी में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक कार्यक्रम को लेकर कुछ किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। आरोप है कि एक काली जीप ने कुछ विरोध कर रहे किसानों को टक्कर मार दी। इस हिंसा में अब तक कुल आठ लोगों की जान गई है। जिसमें 3 बीजेपी कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और चार किसान शामिल हैं।

The post दीपेंद्र हुड्डा के साथ हुई धक्का मुक्की पर बिफरीं प्रियंका गांधी, पुलिसकर्मियों से कहा- जाकर अपने मंत्रियों और अफसरों से कह दो, तुम्हारे प्रदेश में नहीं होगा, इस देश में है कानून appeared first on Jansatta.



from राष्ट्रीय – Jansatta https://ift.tt/3a0wwfQ

No comments:

Post a Comment

Monkeypox In India: केरल में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा केस, दुबई से पिछले हफ्ते लौटा था शख्स

monkeypox second case confirmed in kerala केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दुबई से प...