भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी अकसर मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहते हैं। मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी वह सवाल उठाते रहे हैं। चीन के साथ संबंध को लेकर कई बार वह सरकार की तुलना ‘पंचतंत्र के चमगादड़’ से कर चुके हैं। ट्विटर पर जब एक शख्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के यूएन में दिए गए भाषण का जिक्र किया तो एक बार फिर भाजपा सांसद ने केंद्र पर तंज कस दिया। दरअसल यूएन में बाइडेन ने कहा था कि वह अब चीन के साथ शीत युद्ध नहीं चाहते हैं।
बाइडन ने कहा था, ‘अमेरिका किसी भी देश के साथ काम करने को तैयार है।’ उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि अगर किसी क्षेत्र में असहमति होती है तो भी वह इस चुनौती को स्वीकार करने को तैयार हैं। उनके इस बयान को न सिर्फ चीन बल्कि अफगानिस्तान के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसी बात पर टिप्पणी करते हुए स्वामी ने स्वामी ने कहा, वाह! ये तो बड़ी उपलब्धि है। बाइडेन को भारत का ध्यान है।
The post अमेरिका ने कही चीन से रिश्ते सुधारने की बात, भाजपा सांसद स्वामी का सरकार पर तंज- वाह! बड़ी कामयाबी है appeared first on Jansatta.
from राष्ट्रीय – Jansatta https://ift.tt/3CDbDnj
No comments:
Post a Comment